ASP की प्रेमी जोड़ों को गांजे में फंसाने की धमकी, टीआई सस्पेंड

ASP की प्रेमी जोड़ों को गांजे में फंसाने की धमकी, टीआई सस्पेंड
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 02:19 AM IST | 1 min read
ASP की प्रेमी जोड़ों को गांजे में फंसाने की धमकी, टीआई सस्पेंड
Share:

मामला मध्यप्रदेश के शिवनी जिले में पुलिस अफसरों की वसूली का है। जब वीडियो सामने आया तो पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। होटल मालिक का आरोप है कि पुलिस अफसर उनसे हर महीने पचास हजार रुपये मांग रहे हैं और रकम नहीं देने पर होटल पहुंचकर ग्राहकों और स्टाफ को धमकाया जाता है वीडियो में नजर आ रहे एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, सीटीएसपी चंचलेश मरकाम और टीआई सतीश तिवारी एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं यहां तक कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एएसपी अपने स्टाफ से कह रहे हैं कि लड़की के बैग में गांजा रख दो ।

होटल संचालक ने एसपी को बताया कि पुलिस बार-बार होटल पहुंचकर उन्हें परेशान कर रही है यहां तक कि अक्टूबर माह में उन्होंने टीआई सतीश तिवारी को बीस हजार रुपये भी दिए थे, लेकिन पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्हें हर महीने पचास हजार रुपये चाहिए। होटल संचालक का कहना था कि होटल में इतनी कमाई नहीं हो पाती कि आपको हम पचास हजार रुपये की राशि हर महीने दे सकें। लेकिन उनका जवाब था कि कुछ भी करो, हमें पचास हजार रुपये देने होंगे ।

इधर मामला सामने आने के बाद सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि टीआई को सस्पेंड कर दिया है। सीएसपी और एडिशनल एसपी की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)