फारसी सलवार के साथ मिलेगा मॉडर्न लुक, ऐसे पहने शॉर्ट कुर्ती और क्राफ्ट टॉप

अक्सर फैशन के लिए हम कई सारे कपड़े ट्राई करते हैं। आपको भी सलवार कुर्ती पहनना पसंद है, लेकिन इस बार हम आपको थोड़ी सिंपल और ट्रेडिशनल लुक नहीं बल्कि इस बार फारसी तलवार के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Oct 2026, 12:57 AM IST | 1 min read
फारसी सलवार के साथ मिलेगा मॉडर्न लुक, ऐसे पहने शॉर्ट कुर्ती और क्राफ्ट टॉप
Share:

अक्सर फैशन के लिए हम कई सारे कपड़े ट्राई करते हैं। आपको भी सलवार कुर्ती पहनना पसंद है, लेकिन इस बार हम आपको थोड़ी सिंपल और ट्रेडिशनल लुक नहीं बल्कि इस बार फारसी तलवार ( Persian salwar )  के बारे में बताने जा रहे हैं। 

फारसी सलवार ( Persian salwar )  एथनिक आउटफिट का थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी खासियत इसका लूज और फ्लोई लुक ही है जिसकी वजह से यह काफी कंफर्टेबल भी लगता है। कई लोग इसे लॉन्ग कुर्ती के साथ पहनना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। 

 

 

आप फारसी सलवार ( Persian salwar )  को शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं। अगर सही तरीके से स्टाइल करें तो आपका पूरा लुक काफी स्टाइल दिखेगा। तो अगर आप भी एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं तो हम आपको आज फारसी सलवार को क्रॉप और क्रॉप टॉप और शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनने के स्टाइल बताने जा रहे हैं। 

1 - शॉर्ट कुर्ती के साथ पहने फारसी सलवार ( Persian salwar ) 

फारसी सलवार ( Persian salwar )  के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनने से आपको एक काफी अच्छा लुक मिलेगा। इसमें सलवार का घेरा, कुर्ती की छोटी लंबाई आपको बेहतर लुक देगी। अगर आपका प्लेन फारसी सलवार है तो उसके साथ प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता भी पहन सकती हैं। वहीं सलवार पर कोई प्रिंट डिजाइन है तो उसके साथ सिंपल कुर्ती अच्छी लगेगी। इस लुक के लिए ध्यान यह रखें कि कुर्ती बहुत ही ज्यादा लंबी ना हो। सलवार और कुर्ती के कलर आपस में मैच या मिक्स हो। हैवी वर्क वाली कुर्ती की जगह सिंपल डिजाइन अगर पहने तो ज्यादा अच्छा लगेगा। छोटे इयररिंग और लाइट ज्वेलरी भी आप चुन सकती हैं। 

 

 

2  फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ दे इंडो वेस्टर्न टच

अगर आपको थोड़ा और मॉडर्न लुक चाहिए तो फारसी सलवार ( Persian salwar )  को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों ही मिलेगा। प्लेन सलवार के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप या प्रिंटेड सलवार के साथ प्लेन क्रॉप टॉप आप पहन सकती हैं। बस क्रॉप टॉप खरीदते समय उसकी फिटिंग अच्छे से देखना पड़ेगा क्योंकि बहुत ढीले क्रॉप टॉप पर फारसी तसलवार अच्छा नहीं लगेगा। 

फारसी सलवार ( Persian salwar )  और टॉप का कलर आपको एक जैसे रखने की भी जरूरत नहीं है। थोड़ा सा कलर अगर अलग भी रहेगा तो भी बेहतर डिजाइन दिख सकती है। तीन नंबर फुटवियर भी लुक को बना सकता है खास। फारसी सलवार के साथ अगर आपको फुटवियर पर भी ध्यान देना है तो आप काफी अच्छी लग सकती हैं। आप जूती या फ्लैट्स पहन सकती हैं। वहीं क्रॉप टॉप के साथ इंडो वेस्टर्न लुक चाह रही हैं तो सैंडल या सिंपल हिल्स भी ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर का कलर आपको आउटफिट से मैच कराने की भी जरूरत नहीं है। बस ध्यान रहे कि अगर कपड़े डिजाइन वाले हैं तो सिंपल फुटवियर भी पहने।

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)