सिंगरौली जिले में भीषण हादसा, एक युवक की घटना स्थल पर मौत, देखे वीडियो

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से खबर है जहां सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हो गया है, यह हादसा बरगवा थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा के पास हुआ है। इस भीषण हादसे में एक निजी कंपनी के कर्मचारी राजेश पाठक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Oct 2026, 01:05 AM IST | 1 min read
सिंगरौली जिले में भीषण हादसा, एक युवक की घटना स्थल पर मौत, देखे वीडियो
Share:
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से खबर है जहां सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हो गया है, यह हादसा बरगवा थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा के पास हुआ है। इस भीषण हादसे में एक निजी कंपनी के कर्मचारी राजेश पाठक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।
 
लोगों ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर फैली रेत है, जहां nh39 पर भारी मात्रा में एक साथ रेत गिरा हुआ था, अचानक इस दौरान जब बस वहां से गुजर रही थी इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और बस में बैठे राजेश पाठक बस के नीचे गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। 
 
बता दे कि राजेश पाठक सुपेला गांव के रहने वाले थे जैसे ही परिजनों को घटना की खबर लगी तत्काल मौके पर परिजन पहुंचे हैं। वहीं पुलिस भी पहुंची है और कागजी कार्यवाही में जुटी हुई हैं।
 
 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)