Sidhi - 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Sidhi - 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 13 Nov 2026, 01:20 AM IST | 1 min read
Sidhi -  50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
Share:

सीधी जिले के  छात्रावास अधीक्षक को ईओडब्ल्यू की टीम ने आज ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू की टीम ने सीधी जिले के पतुलकी छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक रामदरश द्विवेदी को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अधीक्षक के हाउसिंग बोर्ड स्थित निजी आवास पर की गई है। फिलहाल ट्रैप कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि आरोपी अधीक्षक द्वारा यह राशि नियमितीकरण के नाम पर मांगी गई थी। इसके लिए आयुक्त जनजाति कार्य विभाग में नियमितीकरण का आवेदन दिया गया था, जिसके एवज में पैसे की लगातार मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू रीवा में की और इसके बाद ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने टीम बनाकर आज कार्रवाई की। आपको बता दें कि ईओडब्ल्यू टीम के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 15 सदस्यीय विशेष टीम का भी गठन किया गया था और आज जब टीम सीधी पहुंची और जैसे ही अधीक्षक रामदरश द्विवेदी ₹50,000 की रिश्वत ले रहे थे, उसी दौरान ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने ट्रैप कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई  ईओडब्ल्यू ने शुरू कर दी है।

Trending Reels

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)