आधी रात पेट्रोल डीजल के कीमतों पर आया उछाल 

आधी रात पेट्रोल डीजल के कीमतों पर आया उछाल 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 02:19 AM IST | 1 min read
आधी रात पेट्रोल डीजल के कीमतों पर आया उछाल 
Share:

देश में लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के एक्सपोर्ट को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है वित्त मंत्रालय ने सोमवार आधी रात जारी किए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है जबकि आम जनता को राहत देते हुए घरेलू और बाजार में बिकने वाले डीजल पेट्रोल की कीमतों के साथ-साथ पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में कोई भी बदलाव नहीं किया है आपको बता दें वित्त मंत्रालय ने डीजल के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी को 11.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर के कर दिया है। 

इसके अलावा विमानों में होने वाले फ्यूल पर भी ड्यूटी को 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है वहीं पेट्रोल पर लगने वाले निर्यात ड्यूटी को अभी शून्य पर ही बरकरार रखा गया है डीजल के एक्सपोर्ट पर 2.50 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है।

डीजल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर चौदह रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इससे पहले यह 11.50 रुपये प्रति लीटर हुआ करता था। यानी डीजल के एक्सपोर्ट पर अब कंपनियों को हर लीटर पर 2.50 रुपये देने होंगे। 

सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर भी 11 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी बढ़ा दी है। वहीं पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले ड्यूटी में कोई भी बदलाव नहीं हुआ यह पहले की तरह शून्य बना हुआ है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)