सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र से खबर है जहां पति के साथ एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले एक साथी ने ही मानवता को शर्मसार कर दिया है।
युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
हालांकि पीड़िता की शिकायत पर नवानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 12 अक्टूबर की है जब पीड़िता ने नवा नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करने वाला दिनेश कुमार वर्मा उसके घर आया था।
इस दौरान अकेली पाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी भी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवा नगर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराने उपरांत जिला जेल पचोर भेज दिया है।

Comments (0)