दिवाली पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और खास त्योहारों में से एक है। जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार दीपावली का उत्सव बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर रोशनी के प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम चौदह साल वनवास की कठिन यात्रा से माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
आपको बता दें इस साल दीपावली 8 नवंबर 2026 को मनाया जाना है। दीपावली के इन पांच दिनों के दौरान माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर धन्वंतरी देवता और भगवान गणेश की मुख्य रूप से पूजा-अर्चना किया जाता है। सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि इन विशेष स्वप्न दिखने के भी है लाभ ।
1- दीपावली के दौरान सपने में दिया दिखना
दिवाली का त्योहार और दीपक दिखना काफी गहरा माना जाता है। इसी कारण से दीपावली को दीपक उत्सव के नाम से भी लोग जानते हैं। अगर आपको इस दौरान सपने में दीपक जलता दिखाई देता है तो इसका अर्थ है काफी अच्छा समझा जाता है ऐसे सपने का मतलब है कि जीवन से जुड़ी समस्याएं अब खत्म हो सकती हैं और सही मार्ग पर चलने का प्रेरणा मिल सकता है दीपावली के दौरान इस तरीके का सपना देखना कैरियर और व्यापार में लाभदायक है ।
2- सपनों में मां लक्ष्मी का पूजा करना दिखाई देना।
मां लक्ष्मी धन और सुख समृद्धि की देवी हैं। ऐसे में अगर आप सपने में मां लक्ष्मी को देखते हैं तो इसका मतलब है कि पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा समस्या अब खत्म हो सकता है।
3- सपने में उल्लू का दिखना
दीपावली के समय में अगर आप सपने में उल्लू को उल्लू का सपना दिखाई देता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक सपने में उल्लू देखना लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है ऐसे में यह सपना आपको आर्थिक लाभ दे सकता है।
4- सपने में आतिशबाजी करते दिखाई देना
दीपावली के इस अवसर में लक्ष्मी और गणेश पूजन के बाद दीपक उत्सव को मनाया जाता है। उसके बाद आतिशबाजी की जाती है। ऐसे में अगर आप दीपावली के मौके पर सपने में अपने ही परिवार के साथ आतिशबाजी करते हुए दिखते हैं तो इस तरह के सपनों को अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। बहुत जल्द आपको आर्थिक समस्या और तनाव से मुक्ति दिला सकती है । कार्तिक माह में आने वाली दिवाली के पांच दिन बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह के जीवन से जुड़े कोई न कोई खास संकेत जरूर देते हैं।

Comments (0)