सोशल मीडिया पर रील बनाना और शेयर करना कभी-कभी जानलेवा शामिल हो जाता है। उड़ीसा में बीते 24 घंटे में रील बनाने के दौरान दो अलग-अलग हादसे हो गए। दो अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक नाबालिग लड़का और स्नेक कैचर भी शामिल है। पहला हादसा बौद्ध जिले के तालू पाली गांव में शुक्रवार शाम को हुआ। पुलिस के अनुसार गांव का एक लड़का कोर्दा बेलागिरी रेलवे लाइन के पास रील बना रहा था। इस दौरान अचानक ट्रेन के चपेट में आ गया। वह उसकी दर्दनाक मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने बताया कि यह लड़का पहले भी रेलवे ट्रैक पर कई रील बना चुका था। बावजूद लड़का नहीं सुधरा और अपनी जवान जान गवा बैठा। वहीं दूसरी घटना पूरी जिले से सामने आई जहां 28 वर्षीय स्नैक कैचर तपन कुमार जहरीले कोबरा नाग के साथ सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रहा था। शूटिंग के दौरान ही कोबरा ने उसे ढस लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इन हादसों से हमें सीख मिलती है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में ना डालें।
रील बनाने के चक्कर में गई दो युवकों की जान
रील बनाने के चक्कर में गई दो युवकों की जान
Vijay
Local Desk
|
Updated: 11 Oct 2026, 11:06 AM IST
|
1 min read
Comments (0)