जानें दम कुकिंग की कहां से आई कला... नवाबों की शाही रसोई में कैसे बनाई जगह? 

दम कुकिंग की कहां से आई कला? जानें नवाबों की शाही रसोई में कैसे बनाई जगह? 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 02:19 AM IST | 1 min read
जानें दम कुकिंग की कहां से आई कला... नवाबों की शाही रसोई में कैसे बनाई जगह? 
Share:

अगर बात करें दम बिरयानी की तो इसकी खुशबूदार महक और इनका स्वाद एक बार चखने के बाद भुलाया नहीं जाता है यही वजह है कि इस स्वाद के पीछे एक पुरानी कला छिपी है जिसे दम कुकिंग कहते हैं जिसमें हांडी को आटे से बंद करके खाना को अच्छी तरह पकाया जाता है ताकि भाप, खुशबू और स्वाद बाहर न निकल सके इस स्वाद को लोग बहुत ही पसंद करने लगे। धीरे ही धीरे यह स्वाद लगभग हर किचन तक पहुंच गया। लोग अब दम बिरयानी को बेहद पसंद करते हैं। 

क्या है दम बिरयानी का इतिहास 

आपको बता दें कि शाही खाने का नाम भी आज के दौर में दम बिरयानी को दिया जाता है जो कि आज के दौर में बड़े-बड़े होटलों में बहुत ही महंगे दामों पर बेचा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शाही कला की शुरुआत कहां से हुई है? आपको बता दें इसकी शुरुआत किसी महल से नहीं बल्कि अकाल की मजबूरी से हुई थी। भूखे लोगों का पेट भरने के लिए शुरू किया गया था जो कि यह जुगाड़ बाद में नवाबों की खास पसंद बन गई पहले के समय में अकाल से शुरू हुई थी

4 (22)

यह कहानी अठारहवीं सदी के आखिरी समय की है जब अवध में भयंकर अकाल पड़ा था। और लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था ऐसे समय में बहुत से लोगों को एक साथ खाना बनाना बहुत बड़ा चुनौती था । तब बड़ी-बड़ी हांडियों में चावल, दाल, सब्जियां, मांस और मसाले एक साथ डालकर पका दिए गए। वही हांडी को एक ढक्कन से ढककर उसमें आटा का लेप लगाकर धीमी आंच पर रख दिया गया, जिससे कई ईधन में ज्यादा लोगों के लिए एक बेहद ही स्वादिष्ट खाना बनकर तैयार हो गया। इस तरीके से खाना बहुत पौष्टिक भी बनता था और स्वाद भी अच्छा रहता था मजबूरी में शुरू हुआ यह तरीका आज लोगों के बीच में बेहद खास पसंद बन गया, जिसे बड़े-बड़े होटलों ने भी अपनाया है और महंगे दामों पर उपलब्ध होता है।

आखिर यह खानपान नवाबों की रसोई तक कैसे पहुंचा? 

आपको बता दें अवध के शाही खानसामों में जब इस तरीके से खाने को चखा तो खाने के स्वाद इतना लाजवाब था कि वह हैरान हो गए। बंद हांडी में पके खाने में गहरा स्वाद और तेज खुशबू थी। उन्होंने इस जुगाड़ को और बेहत बनाना शुरू कर दिया मसाले और खाने को लेकर मसालों को और ध्यान से खाने में डालने के लिए चुना जाने लगा और मांस को भी पहले से और भी अच्छी तरह मेरिनेट कर बनाने का प्रयास किया गया।

2 - 2026-11-18T121952.303

इसे और भी लाजवाब बनाने के लिए खुशबूदार बासमती चावल का भी इस्तेमाल में लेने लगे धीरे धीरे समय के साथ आज दम कुकिंग अवधी खाने की पहचान बन गई। नवाबों के दस्तरखान पर दम की बिरयानी दम का मुर्गा और दम के कबाब परोसे जाने लगे जो कला कभी आम लोगों का पेट भरने के लिए इस्तेमाल हुआ करती था वह अब शाही शान का प्रतीक बन गया।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)