भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत
हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई। दूतावास ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है. इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.