पुरानी सालों से इस स्टाइल को अपनाए, हर बार पाएंगी नया लुक

पुरानी सालों से इस स्टाइल को अपनाए हर बार पाएंगी नया लुक
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 02:15 PM IST | 1 min read
पुरानी सालों से इस स्टाइल को अपनाए, हर बार पाएंगी नया लुक
Share:

हर साल ठंडी आने के बाद आप अपने वार्डरोब से पुराने सालों को बाहर निकाल लेती हैं। तो इस विंटर इन्हें अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। यहां साल को स्टाइल के कई तरीके आपको हम बताएंगे जिन्हें आप बहुत आसान तरीके से स्टाइलिश लुक के साथ शाल को नए डिजाइन में पहन सकती हैं ।

महिलाएं सर्दियों में आमतौर पर पुरानी स्टाइलिंग करके बोर सी हो जाती हैं। फिर उन्हें हर बार नए साल खरीदने का हर बार पैसा देना पड़ता है। 

Style with a belt

पुराने ही शाल से नए आउटफिट कैसे बनाएं यह जान ले ?

आप कैसे स्टाइल कर सकती हैं और इसे आप लेकर कालेज शॉपिंग और आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं क्लासी लुक के लिए पुराने शाल को बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऐसा करना बहुत ही आसान है। इस स्टाइल को बनाने के लिए टॉप या फिर हाई नेक स्वेटर पहनें। फिर जींस या ट्राउजर पहनकर उनके ऊपर से दोनों कंधों पर से आगे की ओर शाल को लपेट लें। अब बीच में बेल्ट लगाकर शाल को सिक्योर कर इस तरह आप अपने पुराने शाल से नया स्टाइल और लुक पा सकती हैं। 

टॉप और शाल का रंग कॉन्ट्रास्ट में रखने पर या अधिक खूबसूरत और आकर्षित ट्रेंडी लग सकता है इस आकर्षक स्टाइल के लिए आप हाई नेक स्वेटर और फुल बाजू का टॉप पहनें। फिर जींस और ट्राउजर पहन लें। शाल के दोनों छोरों को पकड़कर कंधे पर आगे की ओर खींच लें। अब दोनों तरफ से छोर को सेफ्टी पिन या फिर किसी भी अन्य क्लिप की मदद से सिक्योर कर लें। ऐसा करने से आपको कम समय में स्टाइलिश लुक देखने को मिलेगा। इस तरह आप बोरिंग विंटर फैशन के से हटकर नया लुक क्रिएट कर अपने आपको बेहद खूबसूरत दिखा सकती हैं।

Cape style

पुराने शाल कई सालों से रखे हुए हैं तो इस बार इन्हें स्कार्फ की तरह स्टाइल कर एक बेहद खूबसूरत लुक बना सकती हैं।

यह शाल को स्टाइल करने का सबसे आसान तरीका है जिसे आप मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए कोई भी स्वेटर या टॉप पहने। ऊपर से दोनों कंधों पर शाल को रख सकती हैं। आप चाहें तो शाल को गले में भी लपेट सकती हैं। यह स्टाइल हाई नेक स्वेटर के साथ भी बेहद खूबसूरत लगेगा। जरूरत पड़ने पर इसे कानों में भी लपेटा जा सकता है। इस तरह यह ठंड से बचाने के साथ एक बेहद स्टाइलिश एंड खूबसूरत लगने का आपका बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है ।

Style it like a scarf

अगर आपको भी शाल लेना पसंद है मगर वही पुराने स्टाइल में इन्हें पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार यह नए स्टाइल को अपनाएं। 

खासकर अगर आप ठंड के मौसम में शादी फंक्शन या ट्रेडिशनल इवेंट में जा रही हैं तो ब्रॉच के साथ शाल पहनना एक अच्छा और यूनिक विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले एथनिक या वेस्टर्न कोई भी आउटफिट पहन लें। ऊपर से शाल ओढ़ें। फिर शाल के कोनों को एक साथ मिलते हुए कंधों के पास ब्रॉच से सिक्योर कर लें। इस तरह ठंड से भी बचाव मिलेगा और आपको क्लासी विंटेज वाला भी लुक देखने को मिलेगा। 

Poncho style

शाल से पोंचू स्वेटर बनाना

पुराने शाल को पोंचू स्वेटर स्टाइल में बदल कर एक नया और क्लासी दिखने का स्टाइल मिल सकता है। शाल से पोंचू स्वेटर बनाना बेहद ही आसान है। और यह स्टाइल देखने में भी काफी आकर्षक और क्लासी लुक देता है। घर पर खुद से पोंचू स्वेटर बनाने के आपने कंधों पर एक त्रिकोना शाल रखें और उसके नीचे और हिस्सों या कोनों को एक साथ लाएं। कंधों या नेकलाइन के पास किनारों के सेफ्टी पिन या किसी ब्रॉच से पिन कर लें। इस तरह यह पोंचू जैसा लुक दिखाता है। इसलिए महिलाएं इसे वेस्टर्न और एथनिक दोनों आउटफिट्स के साथ स्टाइल पा सकती हैं। यह पल झपकते ही मिनटों में आपको एक पुराने स्टाइल से हटकर एक नए लुक में ला सकती हैं।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)