इन दिनों वेडिंग का सीजन शुरू हो गया है और शादी का जीवन हर लड़की के लिए बेहद खूबसूरत और यादगार दिन होता है इस खास शादी के सीजन में दुल्हन का लुक केवल गहनों से ही नहीं बल्कि उसके हेयर स्टाइल से भी पूरा होता है चाहे बाल लंबे हों या छोटे हों हर दुल्हन अपने चेहरे ड्रेस और शादी की थीम के ही अनुसार खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाना काफी पसंद करती है ताकि उनका लुक काफी आकर्षक दिख सके।
आगे चलते हैं हम आपको बताते हैं कुछ खास ऐसे ही लेटेस्ट हेयर डिजाइन के बारे में जो छोटे से लेकर लंबे बालों तक के लिए बढ़िया रहेंगे और इन्हें आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के किसी भी सेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं जानें ऐसे सदाबहार ब्राइडल हेयर स्टाइल के बारे में जो हर बालों की लंबाई के साथ आसानी से मेल खा सकते हैं और आपके लुक को काफी ट्रेंडिंग बना सकते हैं।
क्लासिक बन हेयर स्टाइल से पाएं रॉयल ब्राइडल लुक डिजाइन

शादी हो या पार्टी हेयर स्टाइल लड़कियों के लिए हमेशा से ही बेहद लोकप्रिय रहा है। इसकी खासियत है कि यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के ब्राइडल लुक के साथ बहुत ही खूबसूरत सादगीता है अगर आप अपनी शादी में सही अंदाज में सजना चाह रही हैं तो लो बन या क्लासिक जूड़ा आपके लिए सबसे शानदार और बेहतरीन विकल्प बन सकता है क्या है।
इनमें क्या है खास बातें - यह हेयर स्टाइल को ताजे फूलों मोतियों हेयर एक्सेसरीज और खूबसूरत हेयर पिन से लैस कर बहुत ही सुंदर सजाया जा सकता है। लाल मैरून या गोल्डन ब्राइडल लहंगे के साथ फूलों से सजा हुआ बन अगर आप अपनाती हैं तो आपको बेहद आकर्षक सफल कराएगा। आपके बाल छोटे या मध्यम लंबाई के हैं तो आप यह हेयर एक्सटेंशन की मदद से यह स्टाइल बहुत ही आसानी से बना सकती हैं।
खुले बालों वाले हेयर स्टाइल के साथ दिखें बेहद खास और सबसे खूबसूरत।

कई लड़कियां अपनी शादी में नेचुरल और थोड़ा मॉडर्न लुक अपनाना चाहती हैं। लेकिन ऐसे में खुले बालों वाले हेयर स्टाइल बढ़िया रहेंगे। इनमें आप सॉफ्ट वेव्स और लूज कलर्स हेयर स्टाइल से लेकर ब्रेडेड ओपन हेयर या सिल्क ओपन हेयर भी आपके लुक पर काफी सुंदर लगेगा। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं अगर आपके बाल लंबे और घने हैं तो यह आपकी बालों की खूबसूरती को दिखाने का बढ़िया जरिया बन सकता है।
इसकी खास बातें - हल्की कर्ली और सॉफ्ट वेव्स बालों को वॉल्यूम देती है और चेहरे को भी काफी सुंदर और खूबसूरत दिखाने में खास मदद मिलती है। इस स्टाइल के साथ मांगटीका या हल्की फ्लोरल एक्सेसरीज लगाकर लुक को और आकर्षक आप बना सकती हैं। आपको बता दें यह हेयर स्टाइल संगीत प्री-वेडिंग मेहंदी और फोटो शूट के लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प है।
चोटी वाले हेयर स्टाइल से पाएं पारंपरिक और आकर्षक अंदाज के डिजाइन।

चोटी वाला हेयर स्टाइल भारतीय शादियों की बहुत ही खूबसूरती और परंपरागत से लैस है खासकर साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में लंबी और सजी हुई चोटी ज्यादातर आपको देखने को मिलता होगा। हालांकि आजकल की मॉडर्न दुल्हनों में भी ब्रेडेड हेयर स्टाइल को नए और आकर्षक अंदाज में अपनाना पसंद कर रही हैं। आप फिटनेस आप फिशटेल चोटी फ्रेंच ब्रेड डच ब्रेड या ट्रेडिशनल लंबी चोटी में से किसी को चुनकर अपने लुक को काफी इनहैंस कर सकती हैं।
इसकी क्या है खास बातें - चोटी को गजरे, छोटे फूलों, गोल्डन हेयर एक्सेसरीज और हेयर ज्वेलरी से सजाने पर यह बेहद ही शानदार और बेहतरीन लगती है। मध्यम और लंबे बालों के लिए यह स्टाइल खास तौर पर सबसे अच्छा रहता है। छोटे बालों वाली दुल्हनें भी ब्रेडेड हेयर स्टाइल को हेयर एक्सटेंशन की मदद से अपने आप को खूबसूरत बना सकती हैं।
मॉडर्न लुक के लिए बनाएं हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल डिजाइन

दुल्हनें खुले बालों और बंधे हुए बालों के बीच बैलेंस बनाकर लुक चाहती हैं। उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल। आपको बता दें इस हेयर स्टाइल में बालों के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ पिन किया जाता है और जबकि बाकी बाल खुले छोड़े जाते हैं। इससे चेहरा और आपके ईयररिंग भी सभी को साफ-साफ दिखाई देते हैं जिससे आपका लुक काफी बेहतरीन दिखता है।
इसकी क्या है खास बातें जानिए - देखा जाए तो यह हेयर स्टाइल हर तरह की महिलाओं के बालों के लिए बढ़िया लगते हैं चाहे आपके बाल छोटे हों, लंबे हों या मीडियम हों। इसे आप सॉफ्ट कलर्स या सेक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। यह इंडो वेस्टर्न गाउन मॉडर्न ब्राइडल आउटफिट के साथ बेहद ही शानदार और बेहतरीन दिखाई देता है।
ब्राइडल पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ पाएं आरामदायक मॉडर्न लुक डिजाइन

शादी हो या मेहंदी का फंक्शन या फिर अपनी संगीत में बिना बालों की चिंता किए बेफिक्र होकर डांस करना चाहती हैं तो पोनीटेल हेयर स्टाइल हर दुल्हन के लिए बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके साथ आप बिना बालों के उलझे आराम से अपने हर तरह के फेस्टिवल और फंक्शन का मज़ा ले सकती हैं। इन्हें साड़ी और लहंगों से लेकर क्रॉप टॉप व स्कर्ट या अनारकली सूट के साथ भी पहना जा सकता है।
इसकी क्या है खास बातें जानें - पोनीटेल को कई तरीकों से बनाया जाता है जैसे कि हाई पोनीटेल, लो टेक्सचर्ड पोनीटेल, स्लीक पोनीटेल या ब्रेडेड व पोनीटेल शामिल हैं महिलाएं इसे अपने आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं। साथ ही इन्हें ताजे फूल, पर्ल पिन, गजरा बो या हेयर रैप से भी बहुत सुंदर सजाया जा सकता है जो आपके लुक को और ही इनहैंस करके आपको भीड़ के बीच में एक अलग ही आकर्षक बनाए रखने का आउटफिट है।

Comments (0)