शादी के सीजन की शुरुआत होते ही सोने और चांदी के दामों ( gold price ) में लगातार गिरावट हो रही है। आज 20 नवंबर को एक बार फिर से सोने और चांदी के दामों में गिरावट ( gold price ) दर्ज की गई। आपको हम बता दें कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹5947 घटकर ₹1,23,000 पर आ गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो चांदी ₹9,789 गिरकर ₹1,50,000 पर आ गई है।
इस गिरावट के बाद सोना ( gold price ) ठीक एक साल पहले के भाव पर आ गया है। पिछले साल 24 नवंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,23,308 ( gold price ) ही था। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली के कारण सोने चांदी पर लगातार दबाव बना हुआ है।
हालांकि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के अलग-अलग दाम भी बताए जा रहे हैं। इसके कारण है मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी, खरीदारी की मात्रा, लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन और पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य बताया जा रहा है।
हम सोना सस्ता होने के मुख्य कारण की बात करें तो अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मुनाफा वसूली ये अहम कारण बताए जा रहे हैं।
अगर चांदी सस्ता होने के कारण चांदी सस्ता होने की बात करें तो इसके मुख्य रूप से कारण इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी, ग्लोबल मार्केट में सप्लाई बढ़ना और सोने की कीमतों का असर बताया जा रहा है।
कमोडिटी एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने और चांदी की खरीदारी किस्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ 15 से 20 दिन के अंतराल में करें। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय छह महीने से लेकर एक साल तक का सोचकर खरीदारी करें।

Comments (0)