मार्केट में आया जेली ग्लास बैंगल्स, महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद  

मार्केट में आया जेली ग्लास बैंगल्स, महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद  
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 19 Nov 2026, 02:07 AM IST | 1 min read
मार्केट में आया जेली ग्लास बैंगल्स, महिलाएं कर रहीं बेहद पसंद  
Share:

इन दिनों फैशन के दौर में मार्केट में उपलब्ध है जेली ग्लास बैंगल जिसे महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। और यह जेली ग्लास बैंगल बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम रील्स हो या शादी की तैयारियां, हर जगह लड़कियां इन ही चूड़ियों को पहनी हुई नजर आ रही हैं। 

इन चूड़ियों की खासियत है इनका ग्लास ट्रांसपेरेंट और जेली जैसा लुक में दिखाई देता है। जब इन पर रोशनी पड़ती है तो हाथों पर बिल्कुल पानी की बूंदों जैसी चमक दिखाई देती है। भारी कंगनों की तरह ये हाथ को भारी भी नहीं लगती और लुक को एकदम मॉडर्न बना देता है मार्केट में एवलेबल हैं खूबसूरत जेली ग्लास के नए डिजाइन वाले बैंगल्स। अगर आप भी जेली ग्लास बैंगल्स ट्राई करने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लेटेस्ट और बेहद खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। 

pastle Glitter jelly bangle collection       style with muskan

इन दिनों घुंघरू से लैस स्काई ब्लू जेली ग्लास बैंगल काफी पसंदीदा किया जाने वाला डिजाइन है। हल्के ब्लू रंग की ग्लास चूड़ियों के साथ छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं। जब यह हाथ हिलाती हैं तो हल्की सी छनक आती है जो बहुत ही प्यारी और सुनने में अच्छी लगती है। इसे आप कई कलर के सूट्स और कुर्ती के साथ पहनकर काफी बेहद आकर्षक दिख सकती हैं इसी के साथ पिंक और वाइन शेड वाली जेली ग्लास भी उपलब्ध है पिंक वाइन और गोल्डन का कॉम्बिनेशन इस डिजाइन को काफी रॉयल बनाता है।

इसे आप शादी, पार्टी, संगीत या किसी फेस्टिव फंक्शन में साड़ी हो या लहंगा, किसी के साथ पहन के बेहद खूबसूरत लग सकती हैं अगर आपको रंग बिरंगे कलरफुल लुक पसंद है तो यह डिजाइन आपके लिए खास है। इसमें कई रंगों की चूड़ियां एक साथ होती हैं जो हर तरह के कपड़े और आउटफिट के साथ बेहद आसानी से मैच कर जाती हैं। इसे आप प्रिंटेड कुर्ती, कॉटन सूट या कॉलेज लुक के साथ पहन सकती हैं जो कि बेहद आकर्षक लगेगा यह जेली ग्लास बैंगल कई कलर में अवेलेबल है जैसे रेड कलर, पर्पल वाइन कलर, लाइट ब्लू एंड लाइट येलो जैसे बहुत सारे कलर मार्केट में अवेलेबल हैं।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)