आपको बता दें छठ पर्व कल से शुरू होने जा रहा है और पूजा में हर महिला खुद को सबसे बेहद सुंदर और खूबसूरत दिखाना चाहती है। साड़ी सिंदूर और माथे की बिंदी के साथ अगर नथ शामिल कर लिया जाए तो लुक पर चार चांद लग जाएंगे।
इस बार छठ पूजा 2026 में एक खास बेहद फेमस डिजाइन ने सबका दिल जीत लिया है। वो है मोर वाली नथ। जी हाँ, मोर वाली नथ। मोर पंख की खूबसूरती और कुंदन की चमक से बनी पिकॉक नथ इस बार फेस्टिव और ब्राइडल लुक की जान बन गई है पहले नथ के नाम पर सिर्फ एक छोटी सी बाली हुआ करती थी। अब यह पूरे चेहरे का सेंटर पॉइंट बन गया है। हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन ले आए हैं आपको बता दें मोर नथ में बना मोर और पंख का आर्च काफी बेहद सुंदर खिलता नजर आता है। हम आपके लिए कुछ खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं जो आपके चेहरे और लुक को काफी इनहैंस कर देगा
मोर मोटिफ
इन नथ में सुंदर सा बना हुआ मोर या मोर पंख का आर्च होता है जो कि एक आधे चांद या फिर गोले फ्रेम में बड़ी ही खूबसूरत तरीके से फिट किया जाता है। यह काफी सुंदर और लुक को इनहैंस कर देता है।
कुंदन और मोर नथ
मोर नाथ में लगे स्टोन नथ इन नथ में सफेद या यूं कहें डायमंड टाइप और पोल्की कुंदन स्टोन लगाए जाते हैं। इसके साथ रूबी रेड एमराल्ड ग्रीन और नीलम ब्लू जैसे कलर के स्टोन का टच इसको काफी रॉयल और बेहद खूबसूरत बना देता है जब आप छठ घाट पर होते हैं और सूरज की रोशनी इन स्टोन्स पर पड़ती है तो नथ दूर से ही अपनी चमक दिखाने लगता है जिससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
मोर चेन वाली नथ
इस नाथ में असली खूबसूरती इसकी पर्ल चेन में होती है। फ्रेम के चारों तरफ छोटे- छोटे मोतियों की बॉर्डर लगाई जाती है। साथ में सिंगल या मल्टी स्ट्रैंड पर्ल चेन होती है जो बालों में आसानी से लगाया जाता है। इससे नथ भारी भी नहीं लगती और लुक भी एलिगेंट नजर आता है।
घुंघरू वाली मोर नाथ
इस डिजाइन की नथ जो की नथ के नीचे की ओर छोटे- छोटे घुंघरू बीड्स की लटकन या ग्रीन और रूबी स्टोन्स के ड्रॉप्स लगे होते हैं। जब आप इसे पहनकर चलती हैं तो ये हल्के- हल्के हिलते डुलते हैं जो कि काफी बेहद सुंदर और एक अलग लुक बनाता है।
चांद बाली स्टाइल मोर नथ
आपको बता दें इस बार छठ पर्व में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला चांद बाली स्टाइल मोर नथ को महिलाओं ने पसंद किया है। इसमें आधे चांद की शेप के ऊपर एक छोटा सा मोर बैठा दिखाई देता है। नीचे मल्टी लेयर पर्ल की झालर लटकती होती है। यह डिजाइन आपका लहंगा हो या साड़ी दोनों के ही साथ परफेक्ट नजर आता है।
Comments (0)