आखिर महिलाएं लाल रंग की लहंगा साड़ी ही क्यों पहनती हैं? देखें क्या है वजह 

आखिर महिलाएं लाल रंग की लहंगा साड़ी ही क्यों पहनती हैं? देखें क्या है वजह 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 26 Nov 2026, 04:13 PM IST | 1 min read
आखिर महिलाएं लाल रंग की लहंगा साड़ी ही क्यों पहनती हैं? देखें क्या है वजह 
Share:

इस साल शादियों के सीजन में साधारण डिजाइन के साड़ी सूट से हटकर कुछ आप अलग पहनना चाहती हैं तो आप एक बार लहंगा साड़ी ट्राई कर सकती हैं। एक बार फिर लहंगा साड़ी ट्रेंड में है और इसके कई अलग-अलग डिजाइन्स महिलाओं को बेहद पसंद आ रही हैं। 

ऐसे ही कुछ लहंगा डिजाइन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आप पर बेहद खूबसूरत लगेंगे। 

पहला बांधनी प्रिंट लहंगा साड़ी डिजाइन : बांधनी एक पारंपरिक प्रिंट स्टाइल है और इस पैटर्न के कपड़े महिलाएं सालों से हर फेस्टिवल में और शादियों में पहनते आ रही हैं। इसे भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ और अच्छा माना जाता है इस प्रिंट की लाल रंग की लहंगा साड़ी मुख्य रूप से सिल्क, प्योर चार्जेट सैटिन और क्रेप सिल्क जैसे हल्के मुलायम और खूबसूरत कपड़ों में से एक हैं। इस पर पारंपरिक बांधनी प्रिंट बनाए होते हैं जिसे टाई एंड डाई पैटर्न भी कहा जाता है। एक बार आप इसे जरूर ट्राई करें। 

दूसरा है गोटा पट्टी लहंगा साड़ी डिजाइन : सालों के बाद एक बार फिर से यह गोटा पट्टी साड़ी लहंगा डिजाइन महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। किसी भी त्योहार और शादी रिसेप्शन जैसे फंक्शन में आप इसे पहनकर अपने आपको आकर्षक दिखा सकती हैं। वहीं इन्हें वेडिंग सीजन में भी आप आराम से स्टाइल करकर पहन सकती हैं। इन लहंगा साड़ियों को सिफॉन जॉर्जेट सैटिन और क्रेप सिल्क जैसे खूबसूरत कपड़ों से तैयार किया जाता है। जिस पर चमकता हुआ सिक्वेंस और गोटा पट्टी का वर्क दिखाई देता है। साड़ी का यह डिजाइन बेहद खास होता है क्योंकि इस लाल साड़ी पर किया गया गोल्डन रंग का गोटा पट्टी का काम ट्रेडिशनल लुक को साज-साही टच देने में काफी मददगार साबित होता है। 

तीसरे की बात करें लहंगा साड़ी के हैवी कढ़ाई वाले डिजाइन्स : हैवी कढ़ाई वाली लहंगा साड़ी खासकर वेडिंग सीजन के लिए तैयार होती हैं जो आपको बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक निखार कर देती हैं। अगर आपकी 2026 में शादी अगर होने वाली है तो आप इस तरीके की लाल रंग वाली हैवी कढ़ाई लहंगा साड़ी डिजाइन एक बार जरूर पहन कर देखिए। यह आपके खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे क्योंकि इन पर धागे या जरी की कढ़ाई होती है, साथ ही आपको स्टोन का काम भी इसमें देखने को मिलेगा। यह लहंगा साड़ी को पहनने में भी अब काफी आसानी होती है। 

चौथा है रफल्ड डिजाइन लाल लहंगा साड़ी प्रिंट : रफल्ड डिजाइन आजकल काफी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इस तरह की साड़ी के अलावा लहंगा और अनारकली डिजाइंस भी इस समय हर तरीके के सोशल मीडिया पर काफी चलन पर देखने को मिल रहा है। अगर आप इस वेडिंग सीजन में लोगों से हटकर अपने आपको दिखाना चाहती हैं तो आप रफल्ड डिजाइन लाल लहंगा साड़ी एक बार जरूर पहनें। आपको बता दें नेट सिफॉन और लाइक्रा जैसे हल्के और फॉलोई कपड़ों में यह साड़ी आती है जिससे आप का उठना बैठना नाचना और इस साड़ी को संभालना काफी आसान हो जाता है और आप इसमें बेहद कंफर्ट फील करती हैं।

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)