By Vijay
जी हां, अगर आपको यह सुनने में बेहद अटपटा लग रहा है, तो यह खबर भारत के पुष्कर मेले की है, जहां पुष्कर मेले में 2 फीट की एक भैंस पहुंची है, जिसकी कीमत लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है। आपको हम बता दें कि भैंस की ऊंचाई सिर्फ 2 फीट है, लेकिन इसकी कीमत ₹1 करोड़ के लगभग है।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
करीब 3 साल की इस भैंस का नाम पिंकी है और पुष्कर मेले में जो भी घूमने या खरीदारी करने आ रहे हैं, वह इस भैंस के साथ फोटो ले रहे हैं। कोई उसके कद को देखकर हैरान हो रहा है, तो कोई उसके कीमत सुनकर अचंभित हो जा रहा है।
इसके मालिक का दावा है कि पिंकी दुनिया की सबसे छोटी भैंस है। पिंकी को महाराष्ट्र के ठाणे से करीब 1100 कि.मी. दूर सफर तय करके पुष्कर मेले में लाया गया है। भैंस के मालिक सोहिल शकील के अनुसार पिंकी का छोटा कद किसी खास नस्ल की वजह से नहीं बल्कि प्राकृतिक है। सोहिल ठाणे में कृषि फार्म चलाते हैं और उनके पास कई तरह के अनोखे जानवर भी हैं।
पिंकी की मां की ऊंचाई भी करीब 3 फीट ही थी। पिंकी के मालिक अपने भैंस का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। उसे सादा खाना, साफ पानी और बेहद ही आराम दिया जाता है। तेज आवाज से भी उसे बहुत दूर रखते हैं क्योंकि शोर-शराबा पिंकी भैंस को पसंद नहीं है। मेले में बड़े-बड़े घोड़े और भारी-भरकम भैंसे भी मौजूद हैं।