By Vijay
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। परिजनों ने घटना के बाद रास्ता में चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग है कि सहायता राशि दी जाए।