← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

अनंत सिंह के यहां बन रहा 50 लाख रसगुल्ला, पांच ट्रक से आई चीनी

अनंत सिंह के यहां बन रहा 50 लाख रसगुल्ला, पांच ट्रक से आई चीनी

Featured

By Vijay

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी कर रहे हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए पटना के नदवा गांव में तैयारियां चल रही हैं। मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने, सजावट तक हर व्यवस्था को भव्य और अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 दावा है कि शादी में लगभग 25 लाख से ज्यादा मिठाई व 50 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। वहीं करीब 10 लाख लोगों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शादी की तैयारी के बीच नदवा गांव का नजारा भी देखने वाला है। पूरे गांव को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया जा रहा है। गांव में करीब 1.5 कि.मी. तक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों के जरिए मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

तैयारी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। शिवांगी की शादी में मिठाइयों का इंतजाम भी एक खास और अलग तरीके से किया जा रहा है। मेहमान के लिए लगभग 25 लाख से ज्यादा मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इसमें लगभग 1500 क्विंटल चीनी मंगाई गई है। चीनी को पूरी करने के लिए लगभग पांच ट्रक गांव में पहुंचे हैं और सभी पांचों ट्रक में शक्कर यानी चीनी भरी हुई है।

इतनी बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर कारीगर और सामग्री का इंतजाम भी किया जा रहा है। शादी में आने वाले मेहमानों को किसी भी तरह की कोई भी कमी ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। बेटी की शादी की तैयारी के बीच अनंत सिंह एक देसी अंदाज में देखने को मिले हैं। पीली शर्ट और गले में लाल गमछा, सिर पर काली टोपी पहने दिखाई दिए।

 

www.www.hurdangnews.in