By Vijay
दिल्ली के जंतर-मंतर पर काक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 600 लोगों को पुलिस ने हिरासत में अलग-अलग जगहों से लिया है। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर कील भी लगाई गई है।
वहीं दूसरी ओर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी तरफ सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं। सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का ऐलान किया है।
संगठन ने एसआईआर के जरिए वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। हालांकि सीजेपी को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। वहीं दिल्ली में होटल ली मेरिडियन और आसपास इलाकों में काक्रोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात की गई है।