← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 25 से ज्यादा बच्चे घायल

स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 25 से ज्यादा बच्चे घायल

Featured

By Vijay

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से खबर है, जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बस में लगभग 50 स्टूडेंट सहित कुल 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाकर कौशाम्बी लौट रहे थे।  

पुलिस ने बताया कि बस कौशाम्बी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। बस मंगलवार रात 12:00 बजे आगरा से रवाना हुई थी। बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर रोकी गई थी। इस दौरान यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बहुत बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है और बस के अंदर सीटें भी उखड़ गई हैं। कई बच्चे सीटों के बीच में फंस गए थे। माना जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह पूरा हादसा हुआ है।

आपको बता दें, कन्नौज हादसे में फतेहपुर के हाई स्कूल के छात्र जैद अहमद की मौत हो गई है। उनके गांव सरवनपुर ने दौरा में मौत की सूचना के बाद चीख-पुकार मच गई। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुड़ गई है। मां, भाई सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कन्नौज हादसे में जान गंवाने वाले कौशाम्बी के रजी उल्लाह की मां सहाना बानो का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार इकलौते बेटे को याद करके रो रही हैं। इसी हादसे में फतेहपुर के धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर गौहरे के रहने वाले अरमान की भी मौत हो गई है। वह हाई school में पढ़ते थे। अरमान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां सोनी और पिता रियाज अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है। रियाज गाड़ी चलाते हैं और छोटे भाई का नाम अब्दुल रहमान है।

कन्नौज हादसे में ही कौशाम्बी गांव के अफजलपुर वाही के रहने वाले रजी उल्लाह की भी मौत हो गई है। यह कक्षा 11 में पढ़ते थे। पुराने छात्र होने के चलते उसे स्कूल के स्टाफ ने टूर पर चलने के लिए बुलाया था। पिता समी उल्लाह खेती-किसानी करते हैं। लिहाजा घटना के बाद सभी के शव को अस्पताल में पीएम हेतु भेज दिया गया है, वहीं घायलों का भी इलाज जारी है।

 

www.www.hurdangnews.in