← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 21/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Special Saree Designs : देखे 2027 की ट्रेडिंग साड़ी डिज़ाइन,क्या है खास

Special Saree Designs : देखे 2027 की ट्रेडिंग साड़ी डिज़ाइन,क्या है खास

Featured

By Vijay

हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को तुलसी विवाह मनाने के बाद हिंदू धर्म के अनुसार शादी ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाता है इसी बीच हम आपके पास लेके आए हैं कुछ लेटेस्ट साड़ी के डिजाइन्स जो इस वेडिंग सीजन में पहनकर आप काफी खूबसूरत लुक पा सकती हैं। 

पुराने साड़ी डिजाइन के बजाय आप ट्राई कर सकती हैं। हमारे बताए गए कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स जो कि काफी ट्रेंड में है इन दिनों वेडिंग सीजन के दौरान हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन्स बता रहे हैं जिसे पहनने के बाद आप सबसे हटकर दिखने और अपने लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए आप बनारसी साड़ी से लेकर आर्गेंजा साड़ी तक कुछ बेहतरीन साड़ी ऑप्शन चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी के कुछ खास डिजाइन्स के बारे में। 

जरी से वर्क किया हुआ बेहद ही खास बनारसी साड़ी। 

यह जरी के बारीक वर्क से सजी यह बनारसी साड़ी खासकर वेडिंग और रिसेप्शन के मौके पर पहनने के लिए सबसे बेस्ट कलेक्शन हो सकती है इन बनारसी और आर्गेंजा साड़ी को पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव और खास बना सकती हैं। अगर आप की शादी है तो आप इसे पहनकर अपने आपको सबसे अलग दिख सकती हैं। जिसमें बनारसी साड़ी में लाल मेहरून या रानी पिंक जैसे बोल्ड कलर चुनना अच्छा साबित होगा।

लहरिया प्रिंट या बांधनी साड़ी डिजाइन। 

इस साल वेडिंग सीजन और रिसेप्शन में आप बांधनी या लहरिया प्रिंट जैसी साड़ियों को पहनकर काफी खूबसूरत लग सकती हैं। यह राजस्थानी और गुजराती कला की पहचान होती है किसी भी मौके पर पहनने के लिए लहरिया साड़ी और बांधनी एक खास बेहतरीन कलेक्शन हो सकता है। इस साड़ी की खासियत यह है कि यह साड़ी बहुत ही हल्की और आरामदायक होती है जिसे आप दिन भर पहनकर सहज महसूस कर सकती हैं।

महेश्वरी या चंदेरी सिल्क साड़ी डिजाइन। 

आपको हम बता दें अगर आप लाइट वेट पहनना पसंद करती हैं तो आपके लिए चंदेरी या महेश्वरी सिल्क साड़ी का ऑप्शन सबसे बेस्ट होगा। इसका फैब्रिक बहुत सॉफ्ट बनाया जाता है जो कि आपके दिन भर जो कि आपको सारे समय कंफर्ट फील कराएगा। वेडिंग सीजन में आप इसे पहनकर डांस और कामकाज करने में आपको इस साड़ी से कोई परेशानी नहीं होगी। और आप काफी हल्का महसूस करेंगी। 

जरी बॉर्डर या गोटा पट्टी जार्जेट साड़ी डिजाइन्स

हैवी लुक अगर आप पाना चाहती हैं तो जरी बॉर्डर और गोटा पट्टी जैसे जॉर्जेट साड़ी आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। इस तरह की साड़ी में आपको कई तरह के रंग बिरंगे कलर ऑप्शन मिलेंगे। आप अपनी पसंद का रंग चुनकर इसे वेडिंग और रिसेप्शन जैसे खास मौकों पर पहन सकती हैं।

कांजीवरम सिल्क साड़ी डिजाइन। 

अगर आप थोड़ा रॉयल फील पाना चाहती हैं तो आप कांजीवरम सिल्क साड़ी जरूर अपनाएं। यह आपको भीड़भाड़ से हटकर रॉयल लुक देगा। चौड़े बॉर्डर के साथ बनी यह कांजीवरम सिल्क साड़ी आजकल काफी दिनों से ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में वेडिंग रिसेप्शन के खास मौके पर पहनने के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है।

आर्गेंजा और फ्लोरल प्रिंट साड़ी डिजाइन्स 

इन दिनों फेस्टिव सीजन में फ्लोरल प्रिंट और आर्गेंजा साड़ी का काफी क्रेज महिलाओं में देखा गया है। अगर आप आर्गेंजा साड़ी पहनने के लिए बेताब हैं तो फ्लोरल प्रिंट और आर्गेंजा साड़ी आपके लिए सही ऑप्शन होगा। ऐसी साड़ी फेस्टिवल और वेडिंग के लिए एक फ्रेश और स्टाइलिंग ऑप्शन आपके लिए हो सकता है

www.www.hurdangnews.in