← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Bengale Desgains : देखे लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स इनमें क्या है खास.? 

Bengale Desgains : देखे लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स इनमें क्या है खास.? 

Featured

By Vijay

सदियों का सीजन शुरू हो चुका है। आप ऐसे में सभी को किसी न किसी की शादी में जरूर जाना होगा। लेकिन शादी की तैयारियां कुछ महीने पहले से ही लोग शुरू कर देते हैं। बहुत सी महिलाएं शादी के सीज़न में साड़ियां तो चुन लेती हैं लेकिन बात अगर बैंगल की करें तो वह इनको चुनने में काफी कन्फ्यूज हो जाती हैं। 

ऐसा ही हम आपके पास कुछ नए ट्रेंड्स और लुक के बैंगल्स डिजाइन लेकर आए हैं जिसे आप अपनी कई प्रकार की साड़ियां और ड्रेसेस के साथ मैच कराकर पहन सकती हैं। और यह बैंगल्स कई कलर्स और डिजाइन्स के साथ होते हैं जिससे आप काफी आकर्षक और बेहतरीन लुक पा सकती हैं।

कांच की जेली और रेन ड्रॉप चूड़ियां। 

अगर आप अपने साड़ी लुक को अधिक आकर्षक और खूबसूरत बनाना चाहती हों तो कांच की जेली और रेनड्रॉप चूड़ियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। कांच की ये खूबसूरत चूड़ियां आजकल काफी महिलाएं अपना रही हैं। इन्हें बेहद पसंद भी किया जा रहा है। ये बेहद हल्की होती हैं और कलाईयों पर पूरी तरह आरामदायक महसूस कराती हैं। 

ट्रेडिशनल टेंपल डिजाइन बैंगल्स। 

साड़ी का चुनाव हो गया है मगर इनके साथ आप अगर चूड़ियों का चुनाव नहीं कर पा रही हैं और आप कन्फ्यूज्ड हैं तो आप ट्रेडिशनल टेंपल डिजाइन के बैंगल पहन सकती हैं गोल्डन रंग की टेंपल चूड़ियों एवं कंगन पर बहुत ही खूबसूरत आकृतियां बनी होती हैं जो हमारी सांस्कृतिक को भी दर्शाती हैं। शादी सीजन में ट्रेडिशनल लुक के लिए यह बैंगल बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगेंगे। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें। 

क्या है कुंदन और स्टोन बैंगल्स। 

कुंदन और स्टोन वाले बैंगल डिजाइन कई सालों से चले आ रहे हैं और ऐसा भी नहीं है कि यह ओल्ड हो गए हैं। इनको आज भी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। और यह बार-बार फिर से ट्रेंड में हो जाता है। हल्के और मिनिमल डिजाइन के कुंदन बैंगल्स कलाईयों पर न केवल आकर्षक लगते हैं बल्कि हाथों पर हल्के और आरामदायक महसूस होते हैं जिससे महिलाएं इन्हें आज भी पहनना काफी पसंद करती हैं। आप इसे भी एक बार अपनी साड़ी और सूट के साथ मैच कराकर पहन सकती हैं जिससे आप काफी खूबसूरत लगेंगी। 

सिल्क थ्रेड से बने हल्के बैंगल्स। 

हम आपको बता दें शादी में सामान से हटकर अगर आप अपने आपको कुछ अलग डिजाइन के बैंगल अपनाना चाहती हैं तो सिल्क थ्रेड बैंगल डिजाइन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। इस लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियों का लुक देखने में काफी हैवी और ब्रॉड सा लगता है। मगर असल में यह कलाईयों पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस फील कराता है। इन पर सिल्क के धागों के साथ-साथ स्टोन और मिरर का भी डिजाइन मिल जाता है। जो इन चूड़ियों की डिजाइन को काफी बेहतर और खूबसूरती से निखार लाता है। अगर आप इसे अपने बनारसी साड़ी और सिल्क साड़ी के साथ पहनती हैं तो यह आप पर खूब जचेगी। 

मोतियों वाले बैंगल्स। 

मोतियों से तैयार इन बैंगल्स का आकर्षक डिजाइन आप सभी के लुक पर बहुत खिलेगा। इस डिजाइन की चूड़ियां लगभग महिलाएं काफी पसंद करती हैं। इनमें खासकर खूब सारी मोतियां लगी होती हैं जो दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लगती हैं। खासकर वेडिंग सीजन में यह मोतियों वाली चूड़ियां काफी ट्रेंडी हैं। फैशनेबल लुक के लिए इन्हें फैंसी साड़ियों के साथ आराम से स्टाइल कर पहना जा सकता है। वहीं मोतियों वाले बैंगल्स के साथ बीच-बीच में साड़ी की मैचिंग रंग की चूड़ियां मिक्स करने पर ये बेहद आकर्षक लुक देती हैं।

www.www.hurdangnews.in