← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

Boot Design - देखें 2027 की लेटेस्ट बूट्स डिजाइन 

Boot Design - देखें 2027 की लेटेस्ट बूट्स डिजाइन 

Featured

By Vijay

Boot Design - सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है इस मौसम में हर महिला अपने लुक और स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसे कंफर्टेबल और बूट्स पहनना चाहती हैं, जिससे वह अपनों के बीच में कुछ अलग और खास नजर आ सकें।

इस मौसम में स्वेटर, जैकेट और कोट जैसे हैवी कपड़े शरीर को तो गर्मी पहुँचाते हैं, लेकिन पैरों की बात करें तो ठंड से सिर्फ एक बूट ऐसा प्रोडक्ट है जो आपके पैरों को ठंड से बचा सकता है और इसे पहनकर आप काफी गर्म और हल्का महसूस करेगी । ऐसे ही कुछ बूट्स के डिजाइन हम आपको बताने जा रहे हैं जो इन दिनों सर्दियों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। 

Boot Design  - क्लासिक एंकल बूट्स

इन दिनों सर्दियों में पहनने के लिए आप एकल बूट्स ट्राई कर सकती हैं। ये बूट्स एंकल तक जाते हैं, जो बेहद फिट लुक देते हैं। लेदर या फॉक्स लेदर में आसानी से मिलने वाले इन बूट्स को पहनना बहुत ही आसान है और इस बूट्स में काफ़ी आरामदायक फील होता है। आप इन्हें क्राफ्ट जींस, ट्राउजर या मिडी स्कर्ट के साथ मैच कराकर पहन सकती हैं, जिससे आप बेहद अट्रैक्टिव लगेंगी।

Boot Design  - क्या है चेल्सी बूट्स जाने

अगर आप रोजाना कॉलेज या अपने ऑफिस जाया करती हैं और ठंड से पैरों को बचाने के लिए एक बेहद खास और बढ़िया फुटवियर की तलाश में हैं तो चेल्सी बूट्स आपके लिए सबसे बेस्ट और बेहतर ऑप्शन होगा। बिना चेन या फीतो वाले इन बूट्स के दोनों तरफ इलास्टिक बैंड लगे होते हैं जिन्हें आप आसानी से पहन और आसानी से उतार सकती हैं। स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए ये बूट्स सबसे बेहतरीन और सही होते हैं। आप इन्हें लॉन्ग ओवरकोट के साथ पेयर कर पहनकर अपने आपको अपनों के बीच में एक अलग लुक पा सकती हैं। 

Boot Design - क्या है थाई  हाइ या नी हाइ बूट्स

आजकल इन्हीं बूट्स का सबसे ज्यादा चलन और ट्रेंड चल रहा है, जिसे... आज के जेन-जी के ज़माने में लड़कियाँ बहुत पसंद कर रही हैं। अगर आप थाई-हाई, नी-हाई बूट्स को अपने शॉर्ट वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैच कराकर पहनती हैं तो यह बेहद अट्रैक्टिव लगता है। या ओवरसाइज़्ड शॉर्ट स्वेटर भी इनके साथ बहुत ही अच्छा लगेगा। यह बूट्स ठंड से बचाने के साथ-साथ आपको एक ट्रेंडी लुक देगा। 

Boot Design - बात करें चंकी सोल या कॉम्बैट बूट्स के बारे में, 

इनमें मोटे रबड़ सोल और सामने फीतों वाले काम्बैट बूट्स आपकी पूरी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाते हैं। ट्रैवलिंग, ट्रेंडिंग या कार्गो पैंट्स जैसे इन बूट्स को मैच कराकर अगर आप पहनती हैं तो एक बेहद ही अट्रैक्टिव लुक देता है, जो कि यह आपको मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ ठंड से बचाने का भी काम करता है।

Boot Design  - आखिरी बूट्स की बात करें तो वह है स्वेट ब्लैक हील बूट्स, 

यह बहुत ही मुलायम और मखमली स्वेट फैब्रिक और शॉर्टी ब्लैक हील के साथ आने वाले ये बूट्स आपके इवेंट लुक में चार चाँद सा लगा देंगे। आप इन्हें विंटर वेडिंग या विंटर पार्टीज़ के साथ पार्टीज़ में अगर पहन के जाती हैं तो आपका लुक काफी बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

www.www.hurdangnews.in