← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हुआ निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हुआ निधन

Featured

By Vijay

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां सावित्री देवी का आज निधन हो गया है, वह 92 वर्ष की थी और उनका निधन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ है। सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थी। यही गांव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है। उनका परिवार इसी गांव से जुड़ा हुआ है। 

योगी आदित्यनाथ का भी जन्म उत्तराखंड में हुआ था। उनका बचपन पंचूर गांव में बीता है। आपको हम बता दें कि योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन भी 2020 में हो चुका है।

मई 2022 में योगी आदित्यनाथ लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात भी की थी। उस समय सीएम योगी मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए थे। इसके बाद जून 2024 में भी योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। उस समय सावित्री देवी अस्पताल में भर्ती थी। सीएम योगी ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और करीब 20 मिनट साथ थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी जी के मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य माता जी के निधन की खबर बेहद ही दुखद और हृदय विदारक है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मंत्री सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

 

www.www.hurdangnews.in