← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 13/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

ट्रक और टेंपो में टक्कर, 20 लोगों की मौत

ट्रक और टेंपो में टक्कर, 20 लोगों की मौत

Featured

By Vijay

खबर असम के काजीरंगा से है, जहां ट्रक और एक ट्रैवलर गाड़ी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कई यात्री गाड़ी के अंदर अभी भी फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोंगाजन के पास सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

ट्रैवलर वाहन में ज्यादातर यात्री छात्र हैं। हादसे की घटना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल में भेजा जा रहा है। कई यात्री अभी भी वाहन के अंदर ही फंसे हुए हैं। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, अब तक हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

www.www.hurdangnews.in