← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

कौड़ी लटकन डिजाइन महिलाओं को आ रही बेहद पसंद। 

कौड़ी लटकन डिजाइन महिलाओं को आ रही बेहद पसंद। 

Featured

By Vijay

इंडियन ड्रेस की बात करें तो साड़ी का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बहुत सी महिलाओं को शादी विवाह और अनेक त्योहारों में साड़ी पहनना बहुत ही पसंद होता है और साड़ी के साथ एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन वाले ब्लाउज कैरी करती हैं। यही नहीं ब्लाउज को और ज़्यादा परफेक्ट बनाने के लिए उसके पीछे बैक डोरी में तरह-तरह के स्टोन्स, कौड़ी और तमाम खूबसूरत लगने वाले लटकन लगवाती हैं। 

ब्लाउज के लिए मिरर और कौड़ी से लेस लटकन डिजाइन महिलाएं ब्लाउज सिलवाने के लिए दे रही हैं। ब्लाउज बनवाते समय कुछ यूनीक मिरर और कौड़ी ब्लाउज लटकन डिजाइन्स को जरूर अपने मैच में शामिल कराएं। 

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहद खूबसूरत और शानदार लटकन डिजाइन के बारे में जो आपके सिंपल साड़ी लुक को भी गार्जियस बना देंगे और आपके ब्लाउज को एक परफेक्ट शेप देंगे। अपने ब्लाउज को खास बनाने के लिए और बेहद खूबसूरत दिखने के लिए आप मल्टी लेयर कौड़ी और मिररड जैसे लटकन चुन सकती हैं। इन दिनों इस तरह की लटकन मार्केट में बहुत ही धूम मचाई हुई है जो ब्लाउज की शोभा को दो गुना कर देती है। इस लटकन में लगी सफेद कौड़ियां बैक लुक को बेहद अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती हैं। आप ऐसे लटकन वाले ब्लाउज को सिल्क या कॉटन सिल्क जैसी साड़ियों के साथ मैच कराकर बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं। 

बात करें स्टाइल मिरर कौड़ी लटकन की तो राजस्थानी छत्री आजकल काफी ट्रेंड में है। आप इसे न सिर्फ साड़ी ब्लाउज में बनवा सकती हैं बल्कि अगर आप किसी लहंगे के साथ ब्लाउज सिलवा रही हैं तो यह डिजाइन बेहद ही खूबसूरत लगेगा। इस पर किया गया बारीकी से मिरर का वर्क और सफेद कौड़ियों, आपके ब्लाउज को एक शानदार, बेहतरीन, रॉयल एंड खूबसूरत लुक देगी। आप इसे संगीत सेरेमनी या किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं। अगर बात करें एंटीक सिल्वर मेटल के साथ यह कैसा लगेगा तो आप इसे उसके साथ भी नीचे लटकती सफेद कौड़ियाँ एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकता है। इस तरह की बाजार स्टाइल, लटकन को आप अपने ब्लाउज के पीछे लटकन में लगाकर शानदार लुक पा सकती हैं। ऐसे लटकन सिल्क, लीलन या हैंडलूम साड़ियों के साथ कैरी करने पर बेहत परफेक्ट लुक देता है। 

इस तरह की लटकन आपको किसी भी अच्छी एसेसरीज़ या साड़ी की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी। अगर आप किसी खास फेस्टिवल या इवेंट में भीड़ से अलग लगना चाहती हैं तो आप हेवी वर्क वाली साड़ी जरूर चुनें, जिसमें ब्लाउज को कौड़ी और ग्लास मेटल के लटकन लगवाना न भूलें, जिससे आप पहनने के बाद बेहत खूबसूरत दिखेंगी।

www.www.hurdangnews.in