← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या

मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से खबर है, जहां बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी के देर रात तक मोबाइल चलाने पर पति ने रोका, जिसके बाद दोनों के बीच में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की शादी 2023 में ही हुई थी। तिरोड़ी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देर रात जब पत्नी मोबाइल चला रही थी, इसी दौरान पति नाराज हो गया और पति ने कहा कि मोबाइल चलाना बंद कर दो और सो जाओ। इसी दौरान दोनों के बीच में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आवेश में आकर पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबा दी, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तिरोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता लगा कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह मोबाइल चलाना ही बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भिजवा दिया है। वहीं घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।

 

www.www.hurdangnews.in