← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 11/10/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान पुलिस और कमेटी सदस्यों में विवाद, सब इंस्पेक्टर पर लगे गाली देने का आरोप

दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान पुलिस और कमेटी सदस्यों में विवाद, सब इंस्पेक्टर पर लगे गाली देने का आरोप

Featured

By Vijay

टीकमगढ़ जिले से खबर है जहां पुलिस के आचरण को लेकर आम लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बाजार का है जहां दुर्गा उत्सव के दौरान पंडाल लगाने को लेकर पुलिस और पूजा समिति के सदस्यों के बीच विवाद हुआ है। इस दौरान कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव पर कमेटी के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने और गाली गलौज करने के भी आरोप है।घटना का एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव ने समिति के सदस्यों को घर से उठाकर जूते मारने तक की धमकी दी है जिससे मौके पर विवाद हुआ। यह घटना जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर दूसरी घटना है। इससे ठीक एक दिन पहले भी पुलिस लाइन ग्राउंड में आरक्षकों के द्वारा युवतियों की स्कूटी की हवा निकालने का भी मामला सामने आया था। फिलहाल इस मामले को तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक और पुलिस उच्च अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

www.www.hurdangnews.in