← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 29/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

MP के फर्जी IPS - घर और कार पर लिखा डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, होटल का बिल आया 16 हजार तो कहा कि अभी पैसे नहीं हैं...

MP के फर्जी IPS - घर और कार पर लिखा डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, होटल का बिल आया 16 हजार तो कहा कि अभी पैसे नहीं हैं...

Featured

By Vijay

3 सितंबर 2026 इंदौर का सेरेटन होटल। एक युवक 16 दोस्तों के साथ खाना खाने पहुंचा और जब बिल 16,000 आया तो उसने कहा कि अभी पैसे नहीं हैं। होटल की सर्विस बुक में अपना नाम राज सोनी और पद कलेक्टर लिखवाया।

उसने होटल प्रबंधन से कहा कि उसका पीए 2 घंटे में आकर बिल चुका देगा। स्टाफ इंतजार करता रहा लेकिन ना पीए आया ना युवक लौटकर आया।

होटल प्रबंधन ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जब पुलिस में मामला गया तो पता चला कि राज सोनी का असली नाम हिमांशु पांचाल है।

वह खुद को आईएएस अधिकारी बताते फिरता था। उसने अपने किराए के मकान के बाहर एक बड़ी सी नेम प्लेट लगा रखी थी। उसमें लिखा था डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर।

हालांकि यह कोई अकेला मामला नहीं है। भोपाल, इंदौर और अशोकनगर में ऐसे कई सारे मामले अब तक सामने आए जिसमें खुद आईएएस, आईपीएस बनकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी हुई है।

इन मामलों की जब पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों ने सरकारी पद के रुतबे का गलत उपयोग किया है। इसके बाद नौकरी, ठेके, लाइसेंस और दूसरी सुविधाएं दिलाने के नाम पर भी कई ठगी हुई है।

 

www.www.hurdangnews.in