← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 18/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

जानिए खूबसूरत दिखने के लिए ब्लश लगाने का फैशन कहां से आया..?

जानिए खूबसूरत दिखने के लिए ब्लश लगाने का फैशन कहां से आया..?

Featured

By Vijay

आज के जमाने में अगर मेकअप की बात करें तो ब्लश के बिना बहुत सी महिलाओं का मेकअप आधा अधूरा सा लगता है कोई लाल रंग से अपने गालों को ब्लश करता है तो कोई गुलाबी रंगों से अपने गालों को खूबसूरत बनाता है। तो कोई पीच और कोरल शेड पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बाजार में ब्लश क्रीम और मेकअप जैसे उपकरणों का मेकअप नहीं हुआ करता था, तब महिलाएं अपने गालों को लाल करने के लिए क्या करती थीं? सबसे दिलचस्प बात यह है कि गालों को गुलाबी दिखाने का शौक आज का शौक नहीं है बल्कि यह हजारों साल पहले भी महिलाएं चेहरे पर रंग लगाकर अपनी गालों को लाल दिखाया करती थीं। इसके लिए वे ऐसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती थीं जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे चेहरे पर लाल रंग लगाने का इतिहास काफी पुराना है। प्राचीन समय में इसकी शुरुआत मिस्र से हुई।

गालों को लाल करना यहां तक कि पहले के समय महिला ही नहीं बल्कि पुरुष भी खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करते थे। उस समय गालों और होठों को लाल रंग देने के लिए लाल गेरू का इस्तेमाल में लिया जाता था। इसको पीसकर बारीकी पाउडर बनाया जाता था और फिर इसको तेल में मिलाकर या किसी दूसरे पदार्थों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाकर चेहरे को खूबसूरत बनाया जाता था जिसे लगाने के बाद गालों पर हल्की लालीमा दिखाई देती थी और इसमें महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधनों में आखों का काजल, होठों का रंग और गालों का रंग भी शामिल था इसका प्रमाण प्राचीन मिस्र की कब्रों में मिले कॉस्मेटिक डिब्बों और सौंदर्य प्रसाधनों से मिला है महिलाएं जिस तरह आज अपने गालों को ब्लश कर गुलाबी दिखाने का प्रयास करती हैं, उसी तरह प्राचीन समय में भी महिलाओं को गालों पर गुलाबी रंग बेहद पसंद हुआ करता था।

उस समय सहतूत को मसलकर उसका रस निकाला जाता था और गालों पर लगाया जाता था क्या आप जानते हैं आखिर बाजार में कब आया ब्लश? आपको बता दें उन्नीसवीं सदी के आखिरी हिस्से में कंपनियों ने ऐसे कॉस्मेटिक उत्पादन बनाना शुरू कर दिए जो कि महिलाओं को प्राकृतिक गुलाबी रंग और लुक दे सके। बीसवीं सदी में मेकअप आम लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय और प्रचलित हुआ और ब्लश भी कॉस्मेटिक किट का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बनने लगा। आज बाजार में पाउडर क्रीम लिक्विड और टिंट जैसे कई तरह के ब्लश मिलते हैं आश्चर्य की बात यह है कि हजारों साल के बाद भी ब्लश का रूप जरूर बदल गया लेकिन इसे लगाने की वजह काफी हद तक वही रही। पहले की महिलाएं प्राकृतिक मिट्टी, फलों और फूलों से रंग तैयार किया करती थीं। आज की आज वही काम कॉस्मेटिक कंपनियां अलग-अलग फार्मूले से अपने प्रोडक्ट को तैयार कर रही हैं और मार्केट में इसकी सेलिंग अच्छे दामों पर की जा रही है, जिसे महिलाएं काफी खरीदना भी पसंद करती हैं।

www.www.hurdangnews.in