← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 04/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

500 के नकली नोटों की पकड़ी गई फैक्ट्री, लगभग ₹6 करोड़ 78 लाख के नकली नोट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

500 के नकली नोटों की पकड़ी गई फैक्ट्री, लगभग ₹6 करोड़ 78 लाख के नकली नोट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Featured

By Vijay

इस वक्त की बड़ी खबर है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से, जहां फ्यूचर सिटी पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह में चार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है।

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500 के जाली नोट बरामद किए, जिसकी कुल कीमत ₹6 करोड़ 78 लाख बताई जा रही है। मौके से नकली नोट छापने और तैयार करने वाले प्रिंटर, लैपटॉप और करेंसी कटिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

फ्यूचर सिटी के पुलिस अधीक्षक आयुक्त डॉ. तरुण दो जोशी ने बताया कि रविवार को अब्दुल्लापुर मेट पुलिस और और शादनगर स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) ने संयुक्त कार्रवाई की है और राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के बाहरी इलाके कुंटलूर में एक किराए के मकान में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। यहां बकायदा प्रिंटिंग यूनिट संचालित की जा रही थी, जहां ₹500 के जाली नोट तैयार किए जाते थे।

 जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के तौर पर फर्जी पुलिस पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी और नकली पिस्टल का इस्तेमाल कर खुद को पुलिसकर्मी भी बता देते थे, जिसके जरिए वे लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ ठगी करते थे। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।

 

www.www.hurdangnews.in