← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 25/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की को प्रेमी ने बनाया बंधक, कहा - मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की को प्रेमी ने बनाया बंधक, कहा - मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा

Featured

By Vijay

मेरठ में एक 24 साल की लड़की होटल से बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बाहर भागी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके बाल पकड़ लिया और गोद में उठाकर वापस होटल के अंदर ले गया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और भीड़ को देखकर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक हंगामा हुआ।

इसी बीच आरोपी मौका पाकर होटल के छत से कूदकर फरार हो गया। घटना दोपहर की है, जहां पुलिस के अनुसार लड़के ने लड़की को होटल में बंधक बना रखा था। वह उसे चाकू दिखाकर धमका भी रहा था। आरोपी कह रहा था कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा, जान से मार दूंगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवती को थाने ले आई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। वह शादीशुदा भी है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली लड़की की मुलाकात मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सलमान से हुई थी। दोनों एक कंपनी में नौकरी करते थे। इसी दौरान उनके बीच बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार-मोहब्बत होने लगा। हाल ही में लड़की की शादी भी तय हो गई है। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। दोनों का मिलना-जुलना भी अब बेहद ही कम हो गया। सलमान ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने साफ तौर पर इंकार कर दिया।

करीब दो दिन पहले लड़की अपनी सहेली के साथ मेरठ आई थी। इसकी जानकारी जैसे ही सलमान को लगी, तत्काल सलमान नौकरी देने के बहाने बुलाया और आबू लेन मार्केट के स्क्वायर होटल में ले गया। वहां उसने होटल के कमरे में युवती को बंद कर दिया। हालांकि अब पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है।  

 

www.www.hurdangnews.in