By Vijay
हम आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं डेली वियर के लेटेस्ट गोल्ड रिंग्स और डिजाइन्स। अगर आप वर्किंग वुमन हैं या डेली कॉलेज, ऑफिस या अपने किसी भी वर्क में जाती हैं तो रोजाना पहनने के लिए नीचे दिए गए कुछ लेटेस्ट अंगूठी के डिजाइन हम आपको दिखा रहे हैं जो आपके लिए बाकायदा बेस्ट और नए हो सकते हैं।
पहले की बात करें तो प्लेन बैंड रिंग डिजाइन
वर्किंग वुमेन के लिए प्लेन बैंड रिंग सबसे बेहतरीन रहेगा। यह एक पतली सोने की बैंड वाली रिंग के आकार की होती है जिसे महिलाएं रोजाना कामकाज के दौरान पहनकर आसानी से अपने कामकाज और ऑफिस स्कूल जा सकती हैं।
वहीं दूसरे रिंग की बात करें तो सिंगल स्टोन स्टाइल रिंग है।
अगर आप पतले सोने के बैंड के चेन में एक छोटा सा चमकदार स्टोन या डायमंड कट नग वाली रिंग पहनकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपके लिए यह रिंग सबसे अच्छा और बेस्ट ऑप्शन होगा। यह खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत ही खास विकल्प हो सकता है।
वी शेप गोल्ड रिंग।
अगर आप डेली वियर में अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाकर सबसे अलग अपने हाथों को दिखाना चाहती हैं तो आपके लिए वी शेप वाली गोल्ड रिंग सबसे लेटेस्ट हो सकती है। वी शेप गोल्ड डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। ऐसे में ये गर्ल्स के लिए यह पैटर्न सबसे शानदार बन सकता है।
फ्लोरल पैटर्न रिंग डिजाइन।
फ्लोरल पैटर्न वाली रिंग आजकल महिलाएं काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप छोटे से फूल और पत्ती के डिजाइन से सजी यह खूबसूरत रिंग पहनकर अपने डेली लुक को काफी बेहतरीन बना सकती हैं, जिससे आप अट्रैक्टिव भी दिखेंगी। आप इस तरह की रिंग नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं।