← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 26/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

एमपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों को दी बड़ी राहत

एमपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों को दी बड़ी राहत

Featured

By Vijay

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मध्य प्रदेश के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र में आंतरिक विकल्प को लेकर पूर्व में जारी निर्देश में अब आंशिक रूप से संशोधन किया गया है।

नए निर्णय के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में दो अंक के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को आंतरिक विकल्प मिलेगा। यानी छात्र इन विकल्प प्रश्नों के उत्तर देने के लिए विकल्प भी चुन सकेंगे। मंडल ने इस संबंध में विज्ञप्ति भी जारी की है और यह विज्ञप्ति 15 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी।

अब इसमें स्पष्ट किया गया है कि केवल वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 10 और 12वीं के प्रश्न पत्रों में दो अंकों के प्रश्नों पर भी पिछले वर्ष की तरह आंतरिक विकल्प की व्यवस्था लागू रहेगी।

इस फैसले से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एक बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर दो अंक के अति लघु उत्तरीय प्रश्नों में विकल्प मिलने से प्रश्न पत्र हल करने की सुविधा होगी।

 

www.www.hurdangnews.in