← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में बड़ा हादसा, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

SINGRAULI NEWS - सिंगरौली में बड़ा हादसा, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका पुल के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी ट्रेलर के चपेट में आ गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अनपरा एटीपी कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर दास अपनी पत्नी के साथ अनपरा से मोरवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनके ठीक पीछे तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर वाहन ने चटका पुल के पास उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद श्याम सुंदर दास सड़क पर गिर गए और उनको गंभीर चोट आई है, लेकिन उनकी पत्नी ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची है और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है,

वहीं मृत महिला के शव को पीएम हेतु भिजवाया गया है। इधर हादसे के तुरंत बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी चालक मोरवा पुलिस के गिरफ्त में है।

 

 

www.www.hurdangnews.in