By Vijay
इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है ऋषिकेश से, जहां ऋषिकेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, आपको बता दें कि हरिद्वार से जोशीमठ जा रही एक विश्व सेवा की बस बद्रीनाथ हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे पर सीएम धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए गए हैं। हादसा ऋषिकेश में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर बाजार के पास एक बस रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस 32 सीटर थी।
जब हादसा हुआ तब मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और बाद में चार और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हादसे के बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सीएम धामी ने इस हादसे में गहरा दुख व्यक्त किया है।