By Vijay
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में लगातार घट रही प्रजनन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब परिवार में तीन से चार बच्चे होने में भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हुई है।
देश में फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। मंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है कि प्रदेश की प्रजनन दर कम से कम राष्ट्रीय औसत दर के बराबर पहुंच जाए। कैट के कार्यक्रम में नसबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए कोई भी प्रलोभन नहीं दिया जाता है।
कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराने आता है तो यह एक अलग बात है। फिलहाल उनके इस बयान से चर्चा का माहौल गर्म है।