← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 13/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

शासन चौकी के पिड़रवाह में सरकारी नल पर कब्जा, निजी व्यक्ति ने डाल लिया सबमर्सिबल , ग्रामीणों में आक्रोश

शासन चौकी के पिड़रवाह में सरकारी नल पर कब्जा, निजी व्यक्ति ने डाल लिया सबमर्सिबल , ग्रामीणों में आक्रोश

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत तियरा के अंतर्गत आने वाले पीडरवाह टोला में एक मामला सामने आया, जहां एक सार्वजनिक सरकारी हैंडपंप को निजी लोग ने अपने इस्तेमाल के लिए उस पर कब्जा कर रखा है। जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और ग्रामीण पानी लेने के लिए बहुत दूरी का सफर करना पड़ा है। 

जानकारी के अनुसार मामला शासन चौकी के पीडरवाह टोला का है, जहां माया रजक के घर के पास सरकारी हैंडपंप है। जहां आरोप है कि माया रजक के द्वारा अपना सबमर्सिबल डालकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। हालांकि इस पर मामले को लेकर कई बार स्थानीय एवं ग्रामीण लोगों ने शिकायत की है, बावजूद किसी भी तरह की कोई भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

इस हैंडपंप में अवैध तरीके से निजी सबमर्सिबल डालने के बाद एक ही व्यक्ति अपने लिए निजी उपयोग कर रहा है, जो कि नियम विरुद्ध है। अब हैंडपंप सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। क्योंकि नल एक सार्वजनिक है और सार्वजनिक स्थल पर है, जिससे यहां पर गुजरने वाले लोग और आसपास के ग्रामीण इलाके में रहने वाले ग्रामीण को पानी के लिए बड़ी मुश्किलों का अब सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सबमर्सिबल डालने एवं लकड़ी की बाउंड्री वॉल कर लेने से लोग किसी घर में पानी पीने के लिए नहीं जा रहे। लिहाजा अब लोगों को पानी पीने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी इसका असर देखने को मिला है।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कई बार शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन इस सरकारी हैंडपंप से निजी सबमर्सिबल नहीं निकलवा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप हैं। जिसके कारण सरकारी नल में सबमर्सिबल डालने वाले के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द से जल्द हैंडपंप से अवैध तरीके से डाला गया सबमर्सिबल पंप अगर नहीं निकाला गया तो वह जल्द ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

 

www.www.hurdangnews.in