By Vijay
उत्तर प्रदेश के बलिया से खबर है, जहां चार कार सवार दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार 100 की रफ्तार में एक पेड़ से टकरा गई और फिर पांच बार पलटी और 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी। सभी कार में ही फंस गए और सभी की मौत हो गई है। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को निकाला।
हादसा इतना भीषण था कि एयरबैग खुलने के बाद भी चारों की जान नहीं बच पाई। हादसा बलिया के जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है। चारों दोस्त बाजार से घर वापस जा रहे थे। मृतकों की पहचान अभिषेक पटेल, कुडाल पासवान, गोलू ठाकुर और धनंजय के रूप में हुई है। अभिषेक आईआईएम उत्तराखंड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। छह महीना पहले ही शादी हुई थी। कुडाल आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुका था, रेलवे की तैयारी कर रहा था।
धनंजय प्राइवेट टीचर था, सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। गोलू ठाकुर सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। बावजूद तेज रफ्तार कार ने इनकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पीएम हेतु अस्पताल में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरीके से प्रभावित हो गया था। बोनट पूरी तरीके से दब गया और कार दो फीट तक अंदर चिपक गई। आगे के दोनों पहिये भी डैमेज हो गए थे।