← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - सिंगरौली के कई हिस्सों में हुई बारिश, बड़ी ठंड कारण बना चक्रवात अकवान

SINGRAULI - सिंगरौली के कई हिस्सों में हुई बारिश, बड़ी ठंड कारण बना चक्रवात अकवान

Featured

By Vijay

आज सिंगरौली जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसके अलावा ठंड भी जोर पकड़ ली है। यह सब हो रहा है चक्रवाती तूफान अकवान के कारण। चक्रवाती तूफान अकवान आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही। तूफान के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिला है। ओडिशा में करीब 4 लाख लोग को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

इनके लिए लगभग 9000 से ज्यादा राहत शिविर भी बनाए गए हैं। साथ ही 423 रेस्क्यू टीम भी तैनात की गई है। तूफान के चलते पूर्वी रेलवे ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया है। वहीं 29 ट्रेनों के समय में भी बदलाव कर दिए गए हैं। तूफान का असर 10 राज्यों में भी पड़ा है। तमिलनाडु, पांडुचेरी के अलावा मध्य प्रदेश और झारखंड में भी मौसम बदल रहा है।

www.www.hurdangnews.in