By Vijay
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी के खटखरी गांव में आज मंगलवार की सुबह एक बोलेरो चालक ने बोलेरो वाहन से नियंत्रण खो दिया और छह लोगों को टक्कर मार दी। सभी को बैढन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना आज सुबह लगभग 10:00 बजे की है,
बताया जा रहा है कि गांव के ही रामजन्म बोलेरो में बैठे थे। इसी दौरान वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान अनीता, परमानंद, सुनीता, अंजलि, कृष्णा और समय लाल के रूप में हो गई है। स्थानीय लोगों ने सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया है और इलाज जारी है। आपको बता दें कि सभी एक ही परिवार के लोग हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फिलहाल वाहन चालक को पकड़ लिया है।