← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - लाल बाबू बैश्य बनाये गए भाजयुमो अध्यक्ष

SINGRAULI - लाल बाबू बैश्य बन गए भाजयुमो अध्यक्ष

Featured

By Vijay

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार के तहत आज नियुक्ति की गई है, जिसमें सिंगरौली जिले की कमान लालबाबू वैश्य को दी गई है। श्याम टेलर द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने यह नियुक्ति की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडवाल की सहमति से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद की घोषणा कर दी गई। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के लिए लालबाबू वैश्य को नया जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

इस घोषणा के बाद से ही सिंगरौली जिले के स्थानीय भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई व शुभकामना भी दी जा रही है। नियुक्ति पर लालबाबू वैश्य ने बताया कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी जा रही है, वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ उस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

 

 

 

www.www.hurdangnews.in