← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 24/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

SINGRAULI - सात ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई

SINGRAULI - सात ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले में लगातार अवैध खनिज का खनन एवं परिवहन जारी है। इसमें पुलिस विभाग कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं आज खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया है। इन वाहन में मिट्टी, रेत, मुरम और बोल्डर का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल बना हुआ है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध परिवहन हो रहा है। तो हमने मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों में रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी जब्त की गई हैं।

इसके अलावा बोल्डर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त हुई हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए किसी भी वाहन में खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। बिना अनुमति और जरूरी कागजात के खनिज का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद सभी सात वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है। सभी वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

www.www.hurdangnews.in