By Vijay
आजमगढ़ से खबर है, जहां आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक स्लीपर बस ने किनारे खड़े ट्रेलर वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें बस ड्राइवर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी। इसके बाद बस के पीछे आ रही कई गाड़ियां भी एक दूसरे से टकरा गईं।
हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पास यह पूरा घटना हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस का केबिन टूटकर मुड़ गया है। सड़क पर बस और अन्य वाहनों के पार्ट्स बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। आगे का हिस्सा पिचक कर पीछे से सीटों में भिड़ गया है।
घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. दूर गुरुवार सुबह 7:00 बजे के आसपास हुआ है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी मनोज पारीक और सीओ सिटी शुभम जिला अस्पताल पहुंचे हैं।