By Vijay
दीपावली का वास्तविक सौंदर्य उन खुशियों में है जो दूसरों के जीवन में मुस्कान और अपनत्व का उजाला बिखेरे। इसी भावना को साकार करते हुए बंधौरा चौकी पुलिस एवं चौकी प्रभारी संदीप नामदेव एवं उनके स्टाफ ने क्षेत्र के अंतर्गत खैराही गांव की अगरिया बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली का उल्लास साझा किया है। इस दौरान उन्होंने दीपक और मिठाइयां भी बांटी। जब पुलिस कर्मी बच्चों को मिठाई दे रहे थे, उस दौरान हर बच्चों के चेहरों में खुशी दिख रही थी और इसके अलावा एक बेहतर और अच्छी उम्मीद दिखाई दे रही थी।
पुलिस कर्मियों ने बच्चों को अपने हाथों से मिट्टी के दीपक और मिठाइयां भी वितरण की हैं। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ना सिर्फ उपहार बांटे बल्कि ग्रामीणों के साथ बैठकर संवाद भी किया है।
पुलिस ने ग्रामीणों से कहा है कि आप सब आपस में प्रेम कीजिए, भाईचारे और शांति के साथ त्यौहार मनाइए। साथ ही दीपावली के त्यौहार पर विशेष रूप से बच्चों पर ध्यान रखें। खाकी के इस मानवीय और संवेदनशील रूप को देखकर ग्रामीणों के मन में सिंगरौली पुलिस के प्रति बेहद विश्वास और सहयोग अपनत्व की भावना को और अधिक बढ़ा दिया है।