← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.
हुड़दंग न्यूज
www.www.hurdangnews.in
📅 Date: 27/11/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मां और बहन को मारने के बाद बेटे ने की आत्महत्या

जयपुर से खबर है जहां एक युवक ने अपनी ही मां और बहन की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची है और शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Featured

By Vijay

जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के रामनगर में एक युवक ने अपने ही मां और बहन की हत्या कर दी। उसके बाद खुद मौत को गले लगा लिया। तीनों की मौत की जानकारी आज सुबह 8:00 बजे मिली।

शव घर के एक ही कमरे में मिला है और दीवार में एक कागज चिपका हुआ है जिसमें लिखा है कि मेरा सुसाइड नोट मोबाइल में है।

बताया जा रहा है कि बेटा मोबाइल चलाने का आदी था। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि शवों की पहचान सरोज देवी, शिवांगी और लकी के रूप में हुई है। पुलिस को लकी के मोबाइल से मिले सुसाइड नोट में मानसिक बीमार होने की जानकारी मिली है।

इसमें लिखा है, हमारे परिवार के अंदर इस तरह की बीमारी है। कुछ सालों पहले हमने जांच करवाई थी, उसमें यह लक्षण पाए गए थे। जानकारी के अनुसार युवक के पिता भी मानसिक बीमारी के कारण कुछ साल पहले ही आत्महत्या कर लिया था।

 बजरंग सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सरोज देवी के पिता दीप तिवारी ने पड़ोसियों को कॉल किया, जिसमें कहा कि परिवार से कोई फोन नहीं उठा रहा है। एक बार जाकर चेक करें। पड़ोसी घर पहुंचे तो तीनों के शव कमरे में थे। जानकारी के अनुसार परिवार ज्यादातर घर में ही रहता था, बाहर नहीं निकलता था।

बेटा ऑनलाइन काम करता था, लेकिन उसका भी बाहर आना-जाना नहीं होता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

www.www.hurdangnews.in