By Vijay
रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी शिक्षक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त शिक्षक घर में अकेले थे और उनकी पत्नी कहीं बाहर गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षक ने अंदर से दरवाजा बंद करके इस घटना को अंजाम दिया है। काफी समय तक जब दरवाजे पर कोई हलचल नहीं हुई और अंदर से प्रतिक्रिया नहीं मिली तो आसपास के लोगों और परिवार जनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक की पत्नी और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं और विश्वविद्यालय थाना पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फोरेंसिक टीम की भी मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के असली कारणों का अब तक पता नहीं हुआ है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर जांच करने की बात कह रही है।