By Vijay
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल छह साल बाद एक बार फिर से साथ आए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एक साथ प्रेस वार्ता की है और इसी में गठबंधन का भी ऐलान कर दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में दोनों दल मिलकर एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। चुनाव जीतने के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई भी फैसला नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन के बाद अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें पंजाब में बढ़ने वाली हैं क्योंकि भाजपा और अकाली में कई ऐसे चेहरे हैं जो अगर मैदान में उतर गए तो कहीं ना कहीं आम आदमी पार्टी की सीटें कम हो सकती हैं।