By Vijay
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से खबर है, जहां हनुमना थाना क्षेत्र के प्रतापगंज इलाके में एक अजीबोगरीब सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक सड़क हादसे के बाद भागे बाइक सवार तस्करों की हड़बड़ाहट से पुलिस के हाथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लग गए। हादसे के डर से फरार हुए आरोपी मौके पर गांजे की बोरी छोड़कर भाग गए, जिसमें से पुलिस ने लगभग 26 पैकेट गांजा बरामद किया है।
हालांकि अब तक इसका वजन कितना है और कितनी कीमत है इसकी, स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रतापगंज में रात करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को इकट्ठा होते देख और अपनी पोल खुलने के डर से बाइक सवार हड़बड़ी में भागने लगे। भागने की जल्दबाजी में वे अपनी गाड़ी में लदी गांजे की एक बड़ी बोरी वहीं सड़क किनारे छोड़ गए।
जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस ने लावारिस बोरी को देखा तो उसमें लगभग 26 पैकेट गांजा भरा हुआ था। हालांकि अब तक गांजे का कितना वजन है और इसकी बाजार मूल्य क्या है, यह स्पष्ट तौर पर अभी सामने नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गांजे को जब्त कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवकों की पहचान करने में भी जुटी हुई है।